भारतीय नौसेना का एक सीकिंग हेलीकॉप्टर भा.नौ.पो. शिक्रा से 15 जुलाई 2023 को लगभग 0900 बजे मुंबई से 55 समुद्री मील एस.डब्ल्यू. पर एम.वी. सैपेम एंडेवर में गंभीर एपेंडिसाइटिस से पीड़ित एक फिलिपिनो नागरिक की चिकित्सा निकासी मेडेवैक के लिए लॉन्च किया गया। मेडेवैक को प्रभावी ढंग से आई. एन. और आई.सी.जी. दोनों द्वारा समन्वित रूप से किया गया, जिसमें दृश्यता, समुद्र में उथल पुथल और लो क्लाउड बेस की सीमाओं के बावजूद, हेलीकॉप्टर जहाज पर उतरा और रोगी को ले गया। घटनास्थल पर मौजूद आई.सी.जी.एस. सम्राट ने भी आवश्यक सहायता और मदद प्रदान की। रोगी को आगे के उपचार के लिए आई.एन.एच.एस. अश्विनी में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया।