भारतीय नौसेना ने जी-20 सचिवालय, भारतीय नौसेना और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. के तत्वावधान में आयोजित की जा रही भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी जी.-20 थिंक के दूसरे संस्करण की शुरुआत की। प्रश्नोत्तरी की परिकल्पना एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के रूप में की गई है जो विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों के युवाओं को एक साथ लाती है, और उन्हें वसुधैव कुटुम्बकम - विश्व एक परिवार की भावना में स्थायी दोस्ती बनाने में सक्षम बनाती है। यह कक्षा IX से XII और उनके समकक्ष तक के स्कूली बच्चों के लिए एक अनूठा और समृद्ध अनुभव प्राप्त होने का वादा करता है। पिछले वर्ष देशभर के 6425 स्कूलों की भागीदारी में थिंक-22 की शानदार सफलता के आधार पर इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जी.20 की भारत द्वारा अध्यक्षता में माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य - के साथ अच्छी तरह से संरेखित करते हुए इसका उद्देश्य हमारी राष्ट्रीय विरासत, संस्कृति और मूल्यों में हमारे गौरव को प्रतिबिंबित करना है। जी20 थिंक में दो स्तर शामिल हैं: नेशनल राउंड और इंटरनेशनल राउंड। नेशनल राउंड में देश के सभी हिस्सों से 10,000 से अधिक स्कूलों की भागीदारी की उम्मीद है। कई ऑनलाइन दौर के बाद, 16 नवंबर 2023 को मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल के लिए सोलह स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसके बाद, शीर्ष आठ टीमें गेटवे ऑफ इंडिया में 18 नवंबर 2023 को होने वाले फाइनल में राष्ट्रीय खिताब के लिए होड़ करेंगी। अंतर्राष्ट्रीय दौर के लिए भारतीय टीम का चयन, जिसमें दो मुख्य क्विज़र्स और एक स्टैंडबाय शामिल होगा, एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया जाएगा। सभी सोलह सेमीफाइनल टीमों को नौसेना डॉकयार्ड का दौरा करने और जहाजों तथा पनडुब्बियों पर नौसेना कर्मियों के साथ बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय दौर में जी.20 (+09) देशों के आमंत्रित सदस्य होंगे, प्रत्येक देश कक्षा IX से XII तक या उनके समकक्ष के दो छात्रों की एक टीम को नामित करेगा। प्रश्नोत्री अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी। नियत प्रक्रिया के बाद 22 नवंबर 2023 को इंडिया गेट पर भारतीय टीम के साथ 11 अंतरराष्ट्रीय टीमों का चयन अंतर्राष्ट्रीय फाइनल के लिए किया जाएगा। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए, आधिकारिक जी.20 थिंक वेबसाइट ‘theindiannavyquiz.in’ पर जाएं। जल्दी करें! पंजीकरण 31 जुलाई 2023 को बंद हो जाएंगे। प्रश्नोत्री का हिस्सा बनें जो सभी भौगोलिक सीमाओं से परे एकजुट है।