भूटान के दो विदेशी अधिकारियों सहित 22 आई.पी.एस. प्रशिक्षु अधिकारियों के एक बैच ने 22 जुलाई 2023 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि का दौरा किया। यह दौरा एन.ओ.आई.सी. (केरल) ने आयोजित किया। प्रशिक्षु अधिकारियों को एस.पी.बी. (कोच्चि), तटीय रक्षा मुख्यालय (सी.डी.एच.क्यू.) और संयुक्त ऑपरेशंस केंद्र (कोच्चि) के दौरे पर ले जाया गया। प्रशिक्षुओं को फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट एफ.आई.सी. की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए तटीय सुरक्षा संगठन, अंतर एजेंसी समन्वय और निगरानी सह चौकसी तंत्र का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रदान किया गया। इस पारस्परिक संवाद ने अधिकारियों को सभी तटीय सुरक्षा हितधारकों के बीच एकजुटता के माध्यम से निर्बाध तटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भारतीय नौसेना की जिम्मेदारियों और प्रयासों को समझने में मदद की।