Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे छत्तीस भारतीय मछुआरों को बचाया

भा.नौ.पो. खंजर ने बंगाल की खाड़ी में तैनाती के दौरान 27 जुलाई, 2023 को तमिलनाडु के तट से लगभग 130 एन.एम. दूर समुद्र में भटकते हुए तीन भारतीय मछली पकड़ने वाले जहाजों का पता लगाया। तमिलनाडु के नागापट्टिनम से संबंधित मछली पकड़ने वाले जहाज सबराइनाथन, कलैवनी और वी. सामी खराब मौसम की स्थिति के कारण बिना ईंधन, सामान और इंजन खराबी से  36 मछुआरों के साथ दो दिनों से अधिक समय तक समुद्र में फंसे हुए थे। जहाज ने मछली पकड़ने वाले जहाजों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने के बाद, उन्हें 30 घंटे से अधिक समय तक खींचते हुए, 28 जुलाई 2023 को चेन्नई बंदरगाह पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई।