Skip to main content

रियर एडमिरल आर विजय शेखर ने विशाखापट्टनम के एडमिरल सुपरिंटेंडेंट नौसेना डॉकयार्ड का पदभार संभाला

रियर एडमिरल आर. विजय शेखर ने 31 जुलाई 2023 को आयोजित एक समारोह के दौरान रियर एडमिरल संजय साधु से ए.एस.डी., विशाखापट्टनम का पदभार संभाला। नवंबर 1988 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त, रियर एडमिरल विजय शेखर डी.एस.एस.सी. और सी.डी.एम., सिकंदराबाद के पूर्व छात्र हैं और रक्षा अध्ययन में मास्टर डिग्री रखते हैं। 34 वर्षों के अपने विशिष्ट सेवाकाल के दौरान, एडमिरल ने कई प्रतिष्ठित ऑपरेशनल, डॉकयार्ड, डिजाइन और स्टाफ नियुक्तियों को प्राप्त किया है। उन्होंने भा.नौ.पो. वागली, भा.नौ.पो. शंकुल और भा.नौ.पो. शाल्की के साथ-साथ भा.नौ.पो. ज्योति पर भी सेवा दी है। ए.एस.डी. के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, उन्होंने रणनीतिक प्रोग्राम में विभिन्न रूपों में और आई.एच.क्यू. एम.ओ.डी. (नौसेना) में ए.सी.ओ.एम. (एम. ओ. डी.) के रूप में नियुक्तियां प्राप्त की हैं। एडमिरल को रूस में तत्कालीन भा.नौ.पो. चक्र पर सिस्टम के लिए प्रशिक्षित किया गया है, उन्होंने एन.डी. विशाखापट्टनम और मुंबई में सेवा की है। एडमिरल को 2020 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है। एन.डी., विशाखापट्टनम में शीर्ष पद पर रहे रियर एडमिरल संजय साधु पश्चिमी नौसेना कमान में सी.एस.ओ. (टेक) के रूप में पदभार संभालेंगे।