Skip to main content

Home Quick Menu

शौर्य स्थल, भा.नौ.पो. कर्ण में औपचारिक सम्मान

हमारे शहीद नायकों के परिवारों की उपस्थिति में, शौर्य स्थल, भा.नौ.पो. कर्ण में 12 अगस्त 2023 को हमारे मार्कोस वीरों की याद में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान की ओर से कॉमोडोर सी. एस. नैयर द्वारा औपचारिक सम्मान दिया गया। इसमें पूर्व सैनिकों और सेवारत कार्मिकों ने भी भाग लिया। समारोह के बाद स्वर्गीय अंकुश शर्मा पी.ओ. (जी.एस.) की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें उनके भाइयों और स्वर्गीय चंडक गोविंदा, पी.ओ.सी.डी. के परिवार के सदस्यों की उपस्थिति थी। दोनों मार्कोस ने 2023 के मध्य में राष्ट्र सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।