Skip to main content

भा.नौ.पो. अग्रणी द्वारा ओडंदुरई ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण अभियान

मेरी माटी मेरा देश अभियान के उपलक्ष्य में 14 अगस्त 2023 को भा.नौ.पो. अग्रणी द्वारा ओडंदुरई ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में पूर्व सैनिकों, पंचायत सदस्यों और जिला अधिकारियों के साथ भारतीय नौसेना के कर्मियों ने भाग लिया। 50 से अधिक पौधे लगाए गए और इनके भौगोलिक स्थानों को जिला वन विभाग के साथ साझा किया गया। पर्यावरण के संरक्षण और रक्षा के लिए शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।