Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. वागीर विस्तारित रेंज तैनाती पर

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी भा.नौ.पो. वागीर की विस्तारित रेंज तक तैनाती की गई। यह तैनाती जून 2023 में शुरू हुई थी और वागीर 20 अगस्त 2023 को ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमेंटल पहुंचेगी। यह पनडुब्बी, जो भारतीय नौसेना की पांचवीं कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी है, को जनवरी 2023 में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था और यह मुंबई में स्थित है। ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रवास के दौरान, भा.नौ.पो. वागीर ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आर.ए.एन.) इकाइयों के साथ विभिन्न अभ्यासों में भाग लेगी। इसके साथ ही, ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर भारतीय नौसेना के जहाज और विमान 11-21 अगस्त 2023 से मालाबार 23 और 22-24 अगस्त 2023 से ओसिंडेक्स 23 अभ्यास में शामिल होंगे। मौजूदा तैनाती के दौरान, बुनियादी, मध्यवर्ती और उन्नत-स्तर के पनडुब्बी रोधी अभ्यास निर्धारित हैं। इसके अलावा, आर.ए.एन. पनडुब्बी और भारतीय नौसेना पी8आई विमान, भा.नौ.पो. वागीर के साथ अभ्यास करेंगे। इस तैनाती से आई.एन. और आर.ए.एन. के बीच सहयोग और तालमेल में और अधिक वृद्धि होगी। वर्तमान तैनाती आई.एन. पनडुब्बियों की पहुंच और निर्वहन का प्रमाण है। विस्तारित रेंज की तैनाती ऑस्ट्रेलिया में एक आई.एन. पनडुब्बी द्वारा पहली तैनाती है और यह लंबी अवधि के लिए बेस पोर्ट से विस्तारित रेंज पर निरंतर ऑपरेशन करने के लिए आई.एन. की क्षमता और पेशेवर कौशल को दर्शाता है। इससे पहले भा.नौ.पो. वागीर ने 21 जून 2023 को आई.डी.वाई. के हिस्से के रूप में कोलंबो का दौरा किया था।