महाराष्ट्र के खेल और युवा मामलों के मंत्री श्री. संजय बांसोडे 12 सितंबर 2023 को एन.सी.सी. निदेशालय महाराष्ट्र की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचे। उनका स्वागत मेजर जनरल वाई पी. खंडूरी ए.डी.जी., एन.सी.सी. डी.टी.ई. महाराष्ट्र ने किया और उन्हें मुंबई के एन.सी.सी. कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंत्री ने निदेशालय में नवनिर्मित शिवाजी सम्मेलन हॉल का उद्घाटन किया और उन्हें एक प्रस्तुति के दौरान डी.डी.जी. ब्रिगेडियर वी. एन. कुलकर्णी द्वारा एन.सी.सी. गतिविधियों के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। मंत्री ने महाराष्ट्र में एन.सी.सी. कैडेटों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के मानकों की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा राष्ट्र निर्माण की इस महत्वपूर्ण गतिविधि को आवश्यक समर्थन दिया जाएगा। मंत्री ने आर.डी.सी.-2024 में महाराष्ट्र के प्रधानमंत्री बैनर जीतने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना पूरा सहयोग व्यक्त किया। उन्होंने एन.सी.सी. निदेशालय महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की भी सराहना की। माननीय मंत्री को ए.डी.जी. द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा चयनित कैडेटों को एन.सी.सी. निदेशालय में विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया गया।