Skip to main content

सुश्री काम्या कार्तिकेयन ने माउंट कांग यात्से -1 के शीर्ष पर तिरंगा फहराया

भारतीय नौसेना के कमांडर एस कार्तिकेयन की बेटी और एन.सी.एस., मुंबई की कक्षा 11वीं की छात्रा सुश्री काम्या कार्तिकेयन ने 8 सितंबर 2023 को माउंट कांग यात्से -1 (6,450 मीटर) के शीर्ष पर तिरंगा फहराया और लद्दाख के इस उच्च तकनीकी शिखर पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनीं। सुश्री काम्या ने सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने के अपने मिशन में पांच मील के पत्थर पूरे कर लिए हैं। पर्वतारोहण प्रतिभा अब माउंट विंसन मैसिफ (अंटार्कटिका) और माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए प्रशिक्षण ले रही है जिससे कि 7 शिखरों की चुनौती को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन सके। भारतीय नौसेना उन्हें भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देती है।