Skip to main content

दक्षिणी नौसेना कमान ने 16 सितंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाया

दक्षिणी नौसेना कमान ने 16 सितंबर, 2023 को कोच्चि और उसके आस-पास के तट और तटीय क्षेत्रों में प्लास्टिक/गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे की निकासी पर ध्यान केंद्रित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाया। पुनीत सागर अभियान के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत, 500 से अधिक नौसेना कर्मियों और परिवारों ने शहर भर में फैले विभिन्न तटीय क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। कोच्चि में, 25 किमी से अधिक समुद्र तट की सफाई की गई जिसमें महात्मा गांधी, फोर्ट कोच्चि, पुथुवाइप, पुथेन्थोड, द्रोणाचार्य समुद्र तट, थेवेरा वाटरफ्रंट, विलिंगटन द्वीप, बोलगाटी, क्वींस वॉकवे, सी.ओ.पी.टी. वॉकवे और वेंदुरुथी चैनल शामिल थे। 1800 किलो से अधिक प्लास्टिक और गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट एकत्र किया गया और समुद्र तटों को उनकी मौलिक स्थिति में बहाल किया गया। स्कूलों में तटीय और समुद्री पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को बढ़ाने के लिए समुद्री पर्यावरण पर वेबिनार, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और पर्यावरण प्रश्नोत्री भी आयोजित की गई। इसी तरह पुनीत सागर अभियान पर जोर देने वाले तटीय सफाई अभियान और व्याख्यान / वेबिनार / प्रतियोगिताएं अन्य बाहरी नौसेना इकाइयों लोनावाला, जामनगर, चिल्का, कोयम्बटूर, गोवा, एझिमाला, मलाड (मुंबई) और लक्षद्वीप द्वीप समूह में की गईं।