Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि ने प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया

भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित युद्धपोत भा.नौ.पो. सहयाद्री ने, इंडो प्रशांत में मिशन तैनाती के रूप में, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नौसेना (आर.ए.एन.) और इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों और विमानों के साथ 20 से 21 सितंबर 2023 तक प्रथम त्रिपक्षीय समुद्री भागीदारी अभ्यास में भाग लिया।

त्रिपक्षीय अभ्यास ने तीनों समुद्री देशों को अपनी साझेदारी को मजबूत करने और स्थिर, शांतिपूर्ण और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाने के लिए अपनी सामूहिक क्षमता में सुधार करने का अवसर प्रदान किया। इस अभ्यास से प्रतिभागी नौसेनाओं को एक दूसरे के अनुभव और विशेषज्ञता से लाभ उठाने का अवसर भी मिला। चालक दल के प्रशिक्षण और अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए मिश्रित सामरिक और युद्धाभ्यास अभ्यास, क्रॉस-डेक दौरे और अभिन्न हेलीकॉप्टरों के क्रॉस-डेक लैंडिंग आयोजित किए गए।

भा.नौ.पो. सहयाद्री, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया प्रोजेक्ट-17 श्रेणी मल्टीरोल स्टील्थ फ्रिगेट्स का तीसरा जहाज मुंबई के मझगांव डॉक लिमिटेड में बनाया गया और इसकी कमान कैप्टन राजन कपूर के हाथों में है।