नौसेना प्रमुख (सी.एन.एस.) एडमिरल आर. हरि कुमार ने 19 से 22 सितंबर, 2023 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में 25वें अंतर्राष्ट्रीय समुद्री शक्ति संगोष्ठी (आई.एस.एस.) में भाग लिया। आई.एस.एस. का संचालन अमेरिकी नौसेना द्वारा न्यूपोर्ट, होड आइलैंड स्थित यूएस नेवल वॉर कॉलेज में किया जाता है और यह हिंद-प्रशांत में समुद्री सहयोग बढ़ाने के साझा दृष्टिकोण की दिशा में एफएफसी के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
सी.एन.एस. ने आई.एस.एस. से इतर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, फिजी, इजरायल, इटली जापान, केन्या, पेरू, सऊदी अरब, सिंगापुर और ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।
इस यात्रा के दौरान हुए व्यापक कार्यक्रम, एक मुक्त खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत और अंतर्राष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में भारतीय नौसेना की दृढ़ता का प्रदर्शन है।
यात्रा के दौरान मालाबार, रिमपैक, सी. ड्रैगन और टाइगर ट्रायम्फ जैसे द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में आई.एन.-यू.एस.एन. ऑपरेशनल कार्यक्रमों की अधिक से अधिक खोज करने की दिशा में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। दोनों नौसेनाओं के बीच विभिन्न क्षेत्रों में अंतर-संचालन को संस्थागत बनाने के लिए नियमित विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान भी होता है।
आई.एस.एस. में सी.एन.एस. ने मानव संसाधन प्रबंधन की चुनौतियों के बारे में व्यापक रूप से बात की, जिसमें प्रशिक्षित कर्मियों की भर्ती और प्रतिधारण के लिए विशिष्ट संदर्भ और अग्निपथ योजना, महिलाओं को सशक्त बनाने और भारतीय नौसेना को एक लिंग-तटस्थ बल बनाने के माध्यम से इन्हें संबोधित करने की दिशा में भारत की पहल के बारे में बताया।
सी.एन.एस. की यू.एस. यात्रा ने द्विपक्षीय सहयोग को गहराई देने के साथ-साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र में विभिन्न भागीदारों के साथ जुड़ने के लिए शीर्ष स्तर की नौसेना से नौसेना भागीदारी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।