63वें एन.डी.सी. पाठ्यक्रम जिसमें भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना और सिविल सेवाओं के 119 अधिकारियों के साथ एफ.एफ.सी. के 37 अधिकारी शामिल हैं, पश्चिमी नौसेना कमान की यात्रा पर हैं और नौसेना यात्रा के दौरान मुंबई, करवर और गोवा नौसेना क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुंबई में प्रतिभागियों ने वाइस एडमिरल संजय भल्ला, सी.ओ.एस. पश्चिमी नौसेना कमान के साथ बातचीत की और उन्हें ऑपरेशन की चुनौतियों और कमान की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने हेरिटेज संग्रहालय और नौसेना डॉकयार्ड की विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ जहाजों और पनडुब्बियों का भी दौरा किया। अधिकारियों को समुद्री यात्रा के दौरान पश्चिमी बेड़े के जहाजों पर समुद्र में होने वाले परिचालन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।