Skip to main content

Home Quick Menu

यू.ए.ई. के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया

यू.ए.ई. के एक प्रतिनिधिमंडल ने 14 से 20 सितंबर, 2023 तक पेशेवर वार्ता के लिए विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख कर्नल स्टाफ हामिद खामिस खलीफा बुसाद अल्मरी ने रियर एडमिरल मनीष शर्मा, सी.एस.ओ. (ओ. पी. एस.) से मुलाकात की और आपसी हित के मामलों पर चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना के अपने समकक्षों के साथ बातचीत की और उन्हें नौसेना युद्ध के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी गई। यह बातचीत भारतीय नौसेना और यू.ए.ई. के सशस्त्र बलों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और संबंधों को बढ़ाने का एक और प्रमाण है।