Skip to main content

भारतीय नौसेना ने शिक्षा शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया

भारतीय नौसेना ने 5 और 6 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में अपने वार्षिक शिक्षा अधिकारी संवर्धन कार्यक्रम 2023 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रियर एडमिरल राजवीर सिंह, प्रिंसिपल भारतीय नौसेना अकादमी, कमोडोर जी. रामबाबू, कमोडोर (नौसेना शिक्षा) और आई.एन. की शिक्षा शाखा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न नीतिगत पहलों और शाखा से संबंधित समकालीन मुद्दों पर चर्चा करना और आई.एन. की वृद्धि और विकास की दिशा में इसके कार्यात्मक प्रभाव को और बेहतर बनाना था।

इस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान (एन.आई.ई.पी.ए.) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अतिथि वक्ताओं को उच्च शिक्षा सहित शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम विकास पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा, नौसेना मुख्यालय में सहयोगी सेवाओं, अन्य शैक्षिक निकायों और अन्य निदेशालयों के वक्ताओं ने प्रासंगिक और समकालीन विषयों पर व्याख्यान दिए। अपने समापन संबोधन में कार्मिक एवं नियंत्रक कार्मिक सेवा के प्रमुख वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन ने नौसेना शिक्षा निदेशालय द्वारा हाल ही में की गई पहलों और नौसेना कर्मियों की शिक्षा, प्रशिक्षण और कल्याण के क्षेत्र में शाखा की भूमिका की सराहना की। उन्होंने प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आई.एन. की उभरती भूमिका के अनुरूप शाखा को ढालने की दिशा में प्रभावी नेतृत्व प्रदान करना जारी रखें।