Skip to main content

Home Quick Menu

सी.एन.एस. ने नई दिल्ली में नौसेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

19वें एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय नौसेना के एथलीटों की ऐतिहासिक उपलब्धि को देखते हुए एडमिरल आर. हरि कुमार, सी.एन.एस. ने नई दिल्ली में नौसेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारतीय खेलों के इतिहास में मील के पत्थर का हिस्सा बनने पर नौसेना के एथलीटों को बधाई देते हुए, सी.एन.एस. ने राष्ट्र और नौसेना को महिमा दिलाने की दिशा में उनकी अटूट भावना और प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते रहने और मिशन ओलंपिक में विजयी होने के लिए प्रेरित किया।