भारतीय नौसेना (आई.एन.) मुख्यालय समुद्री प्रशिक्षण (एच.क्यू.एस.टी.) की आठ सदस्यीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना (एस.ए.एन.) ऑपरेशनल समुद्री प्रशिक्षण टीम (ओ.एस.टी.) के सहयोग से 2 से 13 अक्टूबर 2023 तक सिमन्स टाउन में एस.ए.एस. मेंडी का ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग एंड सेफ्टी ऑडिट किया।
विशेषज्ञ अधिकारी और नाविक सहित इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण के मुख्य स्टाफ अधिकारी कमोडोर अमित गुरबक्शानी ने की।
प्रशिक्षण को दो चरणों में विभाजित किया गया था। बंदरगाह प्रशिक्षण चरण में पायलटेज, ब्रिजवर्क, ब्रिज आपात स्थिति से निपटने, बल संरक्षण उपाय, अग्निशमन और क्षति नियंत्रण अभ्यास, ऑपरेशनल जोखिम प्रबंधन, विद्युत और इंजीनियरिंग सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां और नाविक प्रशिक्षण पर व्याख्यान / वार्ता सत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया। जहाज संचालन सिम्युलेटर में ब्रिज टीम के लिए समर्पित प्रशिक्षण भी किया गया।
समुद्री प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में, जहाज एच.क्यू.एस.टी. और सैन ओ.एस.टी. टीम के साथ दो अवसरों पर समुद्री प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ है। बंदरगाह के प्रशिक्षण के दौरान अभ्यास विषयों पर जहाज के चालक दल को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए समुद्री सोर्टी का उपयोग किया गया। समुद्र में अभ्यास सटीक नेविगेशन, बल संरक्षण अभ्यास, बोट अभ्यास, आपात स्थिति और ब्रेकडाउन अभ्यास तथा क्षति नियंत्रण और अग्निशमन के संचालन पर केंद्रित थे।
आई.एन. और सैन ओ.एस.टी. टीमों के बीच पेशेवर बातचीत भी अनुभव साझा करने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के साथ आगे बढ़ी। ओ.एस.टी. का समापन अच्छी कार्यप्रणालियों को लागू करने के लिए अवलोकन, सिफारिशें और मार्गदर्शन प्रदान करते हुए जहाज के चालक दल के लिए एक संयुक्त डिब्रीफ के साथ हुआ।
13 अक्टूबर 2023 को एस.ए.एस. मेंडी में एक छोटे समारोह में संयुक्त प्रशिक्षण का समापन
एच.क्यू.एस.टी. की टीम द्वारा इस पहली प्रशिक्षण गतिविधि ने आई.एन. और सैन के बीच प्रशिक्षण सहयोग के लिए नए रास्ते खोले हैं और दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।