Skip to main content

प्रस्तुति समारोह- सरदार के.एम. पणिक्कर 'एन.आई.बी.' निबंध प्रतियोगिता

एडमिरल आर. हरि कुमार सी.एन.एस. ने 25 अक्टूबर 2023 को कमांडर एम. अरुण चक्रवर्ती को उनके कक्ष में एक संक्षिप्त प्रस्तुति समारोह के दौरान पहला ‘एन.आई.बी.’ (नेवीस इंटेलेक्चुअल बीकन) प्रदान किया। कमांडर एम. अरुण चक्रवर्ती भारतीय नौसेना के सरदार के.एम. पणिक्कर ‘एन.आई.बी.’ निबंध प्रतियोगिता के विजेता हैं, जिसे नौसेना समुदाय के बीच पढ़ने, लिखने और सोचने के कौशल को बढ़ावा देने के लिए पेश किया गया है। इस अवसर पर वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन सी.ओ.पी. और कमोडोर जी. रामबाबू, कमोडोर (नौसेना शिक्षा) भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार समुद्री रणनीतिक विचारक सरदार के एम. पणिक्कर की याद में प्रस्तुत किया गया है, जो भारत में समुद्र और समुद्री मामलों के महत्व के बारे में समुद्री जागरण/चेतना को वापस लाए। कैप्टन (कर्नल के समकक्ष) रैंक से नीचे के सभी अधिकारी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र हैं। विजेता को एक वर्ष की अवधि के लिए अपनी वर्दी पर पहनने के लिए एक अद्वितीय बैज (एन.आई.बी.) दिया गया है। इसके अलावा, अधिकारियों को पढ़ने, लिखने और अनुसंधान गतिविधियों के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा आकर्षक नकद पुरस्कार भी प्रस्तुत किए गए हैं।