Skip to main content

दिल्ली /एन.सी.आर. के स्कूलों तक नौसेना की पहुंच

नौसेना सप्ताह 23 समारोह के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना दिल्ली / एन.सी.आर. में स्थित स्कूलों में प्रेरक वार्ता का आयोजन कर रही है। एक महिला अधिकारी सहित तीन अधिकारियों की एक टीम ने 14 स्कूलों के छात्रों के साथ बातचीत की, जिनमें बिरला विद्या निकेतन (पुष्प विहार), जैन भारती मृगावती विद्यालय (जी.टी. करनाल रोड), इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल (पश्चिम विहार), एस.आर. कैपिटल पब्लिक स्कूल (शाहदरा), गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल (मुकुंदपुर), जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल (द्वारका), ग्लोबल नव जीवन स्कूल (गाजियाबाद), सर्वोदय को-एड विद्यालय (मुखमेलपुर), एम.सी.एल. सरस्वती सीनियर सैकेंडरी स्कूल (हरि नगर), ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल (विकासपुरी), कमल पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल (विकासपुरी), मान स्कूल (होलंबी खुर्द), बाल भारती पब्लिक स्कूल (गाजियाबाद) और नव जीवन मॉडल स्कूल (विष्णु गार्डन) शामिल थे। इस आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय नौसेना की भूमिका और इस उत्कृष्ट सेवा में शामिल होने के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।