Skip to main content

भा.नौ.पो. चिल्का में 50वां समुद्री ओरिएंटेशन पाठ्यक्रम

51 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सी.आई.एस.एफ. कर्मियों ने 16-26 अक्टूबर 2023 तक भा.नौ.पो. चिल्का में 50वें समुद्री ओरिएंटेशन पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान सी.आई.एस.एफ. कर्मियों को टकराव से बचने के नियम, नौवहन उपकरण, चार्ट कार्य, नाव का कार्य, समुद्र में जीवित रहने, बुनियादी नाविक विकास, या वी.बी.एस.एस. ऑपरेशन, क्षति नियंत्रण और अग्निशमन जैसे नौसेना विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा, पाठ्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के लिए नियमित खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। पाठ्यक्रम में कांस्टेबल खेम चंद और कांस्टेबल अभिषेक सिंह क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे। कमोडोर एन.पी. प्रदीप कमांडिंग ऑफिसर, भा.  .नौ पो. चिल्का ने मेधावी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।