Skip to main content

आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव डॉ. के.एस. जवाहर रेड्डी ने भा.नौ.पो. मैसूर का दौरा किया

आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव डॉ. के.एस. जवाहर रेड्डी ने 26 अक्टूबर 2023 को भा.नौ.पो. मैसूर का दौरा किया। उन्हें जहाज का एक निर्देशित दौरा कराया गया और पूर्वी बेड़े के प्रमुख निर्देशित मिसाइल विध्वंसक की भूमिका, क्षमताओं, हथियारों और सेंसर के बारे में जानकारी दी गई।