बुके अरमादा पेरुआना (बी.ए.पी.) यूनियन, पेरूवियन नौसेना का एक सेल प्रशिक्षण टॉल जहाज 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक मुंबई की सद्भावना यात्रा पर है। भारत में पेरू के राजदूत महामहिम जेवियर मैनुएल पॉलिनिच वेलार्डे ने भी मुंबई का दौरा किया और 1 नवंबर 2023 को बी.ए.पी. यूनियन पर वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान के साथ बातचीत की। कमांडिंग ऑफिसर, बी.ए.पी. यूनियन ने गौरव स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की और रियर एडमिरल कुणाल राजकुमार, सी.एस.ओ. (ओ.पी.एस.), एच.क्यू.डब्ल्यू.एन.सी. से वार्ता की। बातचीत के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए आपसी हितों, प्रशिक्षण और व्यवहार्यता के मुद्दों पर चर्चा की गई।