Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप 2023 का आई.एन.डब्ल्यू.टी.सी. (एम.बी.आई.) में

भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप आई.एन.एस.सी. 2023 का आयोजन भारतीय नौसेना नौकायन संघ आई.एन.एस.ए. के तत्वावधान में 5 से 9 नवंबर 2023 तक इंडियन नेवल वाटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर आई.एन.डब्ल्यू.टी.सी, मुंबई में किया गया। यह एक अंतर कमान चैम्पियनशिप है। इस संस्करण में तीनों नौसेना कमांडों के 100 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया, जिनमें अधिकारी, नाविक (अग्निवीर सहित) और कैडेट शामिल थे। चैंपियनशिप का आयोजन पांच अलग-अलग वर्गों की नौकाओं में किया गया था, जिनमें पुरुषों के लिए आई.एल.सी.ए. 7, महिलाओं के लिए आई.एल.सी.ए. 6, बिकनोवा विंड सर्फ बोर्ड, लेजर बाहिया (टीम रेसिंग) और जे -24 (मैच रेसिंग) नाव के वर्ग शामिल थे। रेस के तीन अलग-अलग स्वरूपों में चार दिनों के अंतराल में कुल 37 दौड़ आयोजित की गई। मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, डी.जी.एन.पी. (मुंबई) ने 9 नवंबर 23 को आयोजित समापन समारोह के दौरान विजेताओं को पदक प्रदान किए। उन्होंने समुद्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उच्च मानक स्थापित करने और उत्कृष्ट नौकायन कौशल प्रदर्शित करने के लिए नौसेना के नौकायन खिलाड़ियों की सराहना की। ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पश्चिमी नौसेना कमान को प्रदान की गई जबकि एस. एन. सी. और पूर्वी नौसेना कमान की टीमें क्रमशः उपविजेता और दूसरी उपविजेता रहीं। नई प्रतिभाओं की पहचान करने और नौकायन के खेल में उभरते नौसेना कर्मियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए आई.एन.एस.ए. हर साल आई.एन.एस.सी. आयोजित करता है।