भा.नौ.पो. सुमेधा ने पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक में भारतीय नौसेना की मिशन-आधारित तैनाती के साथ 10 से 13 नवंबर 2023 को नामीबिया की वाल्विस खाड़ी में एक पोर्ट कॉल की। यह पोर्ट कॉल नामीबिया के साथ भारत के मधुर संबंधों की एक अभिव्यक्ति है, जो समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और मित्र राष्ट्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने की इसकी प्रतिबद्धता है। यात्रा के दौरान कमांडिंग ऑफिसर ने नामीबिया नौसेना के कमांडर सहित नामीबिया के गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। बंदरगाह में जहाजों के ठहरने के दौरान नामिबिया नौसेना के साथ सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान प्रदान, क्रॉस डेक यात्राओं और सामाजिक कार्यक्रमों के उद्देश्य से व्यावसायिक बातचीत भी की गई। भारत और नामिबिया के बीच लोकतंत्र, विकास और धर्मनिरपेक्षता के साझा मूल्यों को साझा करते हुए मधुर और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग और सैन्य आदान-प्रदान के लिए कई द्विपक्षीय व्यवस्थाएं मौजूद हैं। अपने रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में, भारत ने वर्षों से, देश में विभिन्न सैन्य संस्थानों में बड़ी संख्या में नामीबिया के सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है। भारतीय नौसेना के जहाजों को नियमित रूप से मित्रता के सेतु बनाने और मित्र देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ सारी दुनिया में समुद्री चिंताओं को दूर करने के भारतीय नौसेना के मिशन के हिस्से के रूप में तैनात किया जाता है। वर्तमान यात्रा का उद्देश्य मित्र देशों के साथ भारत की एकजुटता को बढ़ाना और विशेष रूप से, नामीबिया के साथ दोस्ती के मौजूदा संबंधों को मजबूत करना है। भा.नौ.पो. सुमेधा स्वतंत्र रूप से और फ्लीट ऑपरेशंस की सहायता में कई भूमिकाओं के लिए तैनात सरयू वर्ग के स्वदेशी रूप से विकसित नौसेना अपटतीय गश्ती वेसल में से तीसरा है। यह जहाज कई हथियार प्रणालियों, सेंसर, अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार प्रणालियों और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर प्रणाली से लैस है। भा.नौ.पो. सुमेधा ने अप्रैल 2023 में सूडान में युद्ध प्रभावित भारतीय प्रवासियों को निकालने के लिए हाल ही में आयोजित ऑपरेशन कावेरी सहित अतीत में विभिन्न फ्लीट सहायता ऑपरेशन, तटीय और अपतटीय गश्त, महासागर निगरानी और एच.ए.डी.आर. मिशन किए हैं।