Skip to main content

Home Quick Menu

हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2023 (आई.पी.आर.डी.-2023) भारतीय नौसेना की शीर्ष स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय पहुंच

भारतीय नौसेना का हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आई.पी.आर.डी.) का वार्षिक शीर्ष स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से 17 नवंबर 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 15 नवंबर 2023 को भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री. जगदीप धनखड़ का मुख्य संबोधन और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष संबोधन शामिल होगा, जिसे इस मेगा सम्मेलन के विचार-विमर्श के लिए व्यापक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

आई.पी.आर.डी., गोवा समुद्री सम्मेलन 2023 की कड़ी का अनुसरण करता है, जिसे भारतीय नौसेना ने गोवा में 29 से 31 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया था। वैचारिक स्थिति के संदर्भ में, गोवा समुद्री सम्मेलन हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना प्रमुखों और समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों के लिए एक मंच प्रदान करके, सामरिक-ऑपरेशनल स्तर पर भारतीय नौसेना के सहयोगात्मक जुड़ाव को प्रस्तुत करना चाहता है। दूसरी ओर, आई.पी.आर.डी. रणनीतिक स्तर पर नौसेना के अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव की प्रमुख अभिव्यक्ति है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समग्र समुद्री सुरक्षा मुद्दों को संबोधित करता है।

आई.पी.आर.डी. के पहले दो संस्करण क्रमशः 2018 और 2019 में नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे। कोविड-19 महामारी के कारण आई.पी.आर.डी. 2020 को रद्द कर दिया गया था। आई.पी.आर.डी. का तीसरा संस्करण 2021 में ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया था और चौथा संस्करण 2022 में नई दिल्ली में भौतिक प्रारूप में वापस किया गया था।

नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन (एन.एम.एफ.) भारतीय नौसेना का नॉलेज पार्टनर और आई.पी.आर.डी. के प्रत्येक संस्करण का मुख्य आयोजक है, जिसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भीतर विभिन्न समुद्री रुझानों, क्षेत्रीय अवसरों और यहां उत्पन्न चुनौतियों की समीक्षा करना और प्रमुख हितधारकों के बीच समाधान उन्मुख संवाद के आदान प्रदान को बढ़ावा देना है।