Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना की आत्मनिर्भर एयर आर्म सेमिनार-2023

एस एन. सी., कोच्चि, 13 से 14 नवंबर 2023 से 'भारतीय नौसेना की आत्म-निर्भर एयर आर्म 2023' नामक दो दिवसीय संगोष्ठी की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन नौसेना विमानन मुख्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। सी.एन.एस. एडमिरल आर. हरि कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में संगोष्ठी की अध्यक्षता की। 13 नवंबर 2023 को अपने मुख्य भाषण में, सी.एन.एस. ने समुद्री क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मनिर्भर दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल भारतीय नौसेना विमानन क्षेत्र में इसके संभावित अनुप्रयोग को दर्शाती है। देश में विमान निर्माण की दिशा में विभिन्न कलपुर्जों और महत्वपूर्ण घटकों के स्थानीयकरण की दिशा में उठाए गए मौजूदा कदमों में तेजी आई है और भारतीय उद्योग की क्षमता उत्साहजनक रही है। उन्होंने कड़ी जांच लागू करने और एस.ओ.पी. पर दोबारा गौर करके उड़ान सुरक्षा के महत्व और विमान दुर्घटनाओं में कमी लाने पर प्रकाश डाला। विषय वस्तु विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित पैनलिस्टों द्वारा गहन विश्लेषण और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यावहारिक पेपर प्रस्तुत किए गए। इस संगोष्ठी ने विमानन के क्षेत्र में विभिन्न विशेषज्ञों को एक मंच के तहत लाने का मंच प्रदान किया, जिसका उद्देश्य स्वदेशीकरण प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए समकालीन प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के तरीकों को देखना था। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आत्मनिर्भर भारत के स्पष्ट आह्वान के अनुसार नौसेना विमानन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के तरीकों को देखने का एक अनूठा प्रयास था। इस अवसर पर नौसेना के विभिन्न स्क्वाड्रनों और फ्लाइट्स  को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। सी.एन.एस. ने स्वदेशीकरण प्रयासों, जिनके परिणामस्वरूप आत्म-निर्भर भारत के सच्चे अर्थों को ध्यान में रखते हुए सीकिंग हेलीकॉप्टरों का इष्टतम दोहन किया गया, में योगदान देने के लिए कमांडर अभिषेक तोमर, रक्षा नागरिक गितेश शेनॉय एम.सी.एम. (ए.आर.) और जोसेफ टॉम सी.एम. (ए.आर.) को मौके पर अवार्ड प्रदान किए।