नौसेना दिवस 23 समारोह के हिस्से के रूप में, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 22 अक्टूबर 2023 को एन.एच.ओ. द्वारा देहरादून नौसेना हाफ मैराथन (डी.एन.एच.एम. -23) का पहला संस्करण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लिया जिनमें सशस्त्र बल और नागरिक कर्मी तथा देहरादून क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे शामिल थे। एन.एच.ओ. में 28 नवंबर 2023 को सैन्य अस्पताल, देहरादून द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में एन.एच.ओ. के सेवारत और नागरिक कर्मियों ने स्वेच्छा से इस महान कार्य में भाग लिया और रक्त दान किया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे कि वाद-विवाद प्रतियोगिता और एनएचओ तथा भारतीय नौसेना की प्रदर्शनी में भी भाग लिया। कार्यक्रम का समापन एट होम समारोह के साथ होगा। उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल, महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) समारोह के मुख्य अतिथि थे तथा इसमें एक द्विभाषी चार्ट जारी किया जाएगा।