Skip to main content

Home Quick Menu

समुद्री चेतना को बढ़ावा

राष्ट्र के युवाओं के बीच समुद्री चेतना को बढ़ावा देने और उन्हें भारतीय नौसेना की भर्ती पद्धति के बारे में शिक्षित करने के लिए, एन.ओ.आई.सी. (केरल) के दो अधिकारियों और चार नाविकों की एक टीम ने 28 से 30 नवंबर 2023 तक तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले का दौरा किया। टीम ने श्रीमती के करपागम, आई.ए.एस., जिला कलेक्टर, पेरम्बलुर और श्री सी. मणिवन्नन, राज्य के मुख्य शिक्षा अधिकारी से बातचीत की। जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थित छह उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रचार अभियान चलाया गया। अभियान में स्कूली छात्रों को भारतीय नौसेना में शामिल होने की विभिन्न योजनाओं, प्रविष्टियों और चयन प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। आउटरीच कार्यक्रम ने भारतीय नौसेना के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ युवाओं के साथ बातचीत का अवसर प्रदान किया। इस आउटरीच अभियान को स्थानीय प्रशासन द्वारा खूब सराहना प्राप्त हुई।