लंबी दूरी की ऑपरेशनल तैनाती पर भा.नौ.पो. कदमत्त ने 2 दिसंबर, 2023 को एक ऑपरेशनल टर्नअराउंड ओ.टी.आर. के लिए जापान के योकोसुका में प्रवेश किया। प्रवास के दौरान पेशेवर बातचीत और सामुदायिक कल्याण गतिविधियों सहित ऑनबोर्ड यात्राओं की योजना बनाई गई है। जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स जे.एम.एस.डी.एफ. के साथ बातचीत में क्रॉस-शिप दौरे, विचारों का पेशेवर आदान-प्रदान, संयुक्त योग शिविर और समुद्री साझेदारी अभ्यास एम.पी.एक्स. के लिए समन्वय बैठक शामिल होगी। योकोसुका में यह जहाज 4 दिसंबर, 2023 को भारतीय प्रवासियों की उपस्थिति में 23 नौसेना दिवस मनाएगा। हाल ही में, भा.नौ.पो. कदमत्त ने 28 नवंबर 2023 को ओकिनावा में जे.एम.एस.डी.एफ. फास्ट कॉम्बैट सपोर्ट शिप, जेएस टोवाडा के साथ दोनों नौसेनाओं के बीच हस्ताक्षरित आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान (आर.पी.एस.एस.) के सिद्धांतों के तहत ईंधन भराई भी की है। भा.नौ.पो. कदमत्त की जापान यात्रा और जे.एम.एस.डी.एफ. के साथ वार्ता का उद्देश्य भारत-प्रशांत के लिए दोनों देशों के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत और जापान के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना है।