Skip to main content

नौसेना सप्ताह 2023 के अवसर पर हाई टी- संबन्ध

वाइस एडमिरल एम.ए. हंपिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी नौसेना कमान के साथ-साथ श्रीमती मधुमती हम्पिहोली, अध्यक्ष एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए., दक्षिणी क्षेत्र ने नौसेना दिवस 23 समारोह के हिस्से के रूप में 3 दिसंबर 2023 को नौसेना भवन में एक हाई टी- संबन्ध की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में कोच्चि क्षेत्र के अधिकारियों, नाविकों, डी.एस.सी. कर्मियों और रक्षा नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर दक्षिणी नौसेना कमान की उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों को दर्शाने वाला एक शॉर्ट वीडियो दिखाया गया। इस कार्यक्रम में कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।