Skip to main content

Home Quick Menu

राजेंद्र मैदान, कोच्चि में नौसेना ऑपरेशनल प्रदर्शन 2023

भारतीय नौसेना 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा कराची बंदरगाह पर सफल हमले के उपलक्ष्य में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है। दक्षिणी नौसेना कमान ने 4 दिसंबर 2023 को नौसेना ऑपरेशनल प्रदर्शन 2023 में कोच्चि के नागरिकों के साथ नौसेना दिवस 2023 मनाया। भारतीय नौसेना के जहाजों, विमानों और विशेष बलों द्वारा नौसेना ऑपरेशन के पूरे स्पेक्ट्रम का शानदार प्रदर्शन किया गया। ओ.पी. डेमो की मेजबानी वाइस एडमिरल एम.ए. हंपिहोली फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी नौसेना कमान ने मुख्य अतिथि के रूप में केरल के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान के साथ की। कोच्चि के राजेंद्र मैदान में वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारियों, सैन्य गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा। ओ.पी. डेमो की शुरुआत मार्कोस द्वारा एक लड़ाकू समुद्र तट टोह और हमले के डेमो तथा डोर्नियर, ए.एल.एच. और चेतक सहित नौसेना विमान द्वारा एक फ्लाईपास्ट के साथ हुई। सिमुलेटेड गन सैल्यूट्स, हेलिकॉप्टर लैंडिंग, चेतक द्वारा एस.ए.आर. ऑपरेशंस, वी.बी.एस.एस. डेमो, स्लिथरिंग ऑपरेशंस, मॉक ऑयल रिग डिमोलिशन, कमांडो का हवाई इक्स्ट्रैक्शन और नाविक कौशल प्रस्तुतिकरण कुछ प्रमुख आकर्षण थे। एस.टी.एस. भा.नौ.पो सुदर्शनी ने अपने शानदार पाल और मस्तूलों को लहराकर अपनी भव्यता प्रदर्शित की। एस.सी.सी. द्वारा हॉर्न पाइप डांस और नौसेना कर्मियों ने बिना किसी मौखिक निर्देश के 120 अनुक्रमित ड्रिल को लगातार करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नौसेना में नए शामिल उन्नत मल्टी रोल हेलीकॉप्टर एम.एच.60आर. द्वारा क्षमता प्रदर्शन, और एफ.आई.सी. द्वारा सटीक युद्धाभ्यास अन्य आकर्षण थे। कार्यक्रम का समापन भारतीय नौसेना बैंड द्वारा बीटिंग रिट्रीट और नौसेना के जहाजों को रोशनी से जगमगाने के साथ पारंपरिक सूर्यास्त समारोह के साथ हुआ।