नौसेना दिवस 23 समारोहों के एक भाग के रूप में, पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में नौसेना आयुध (रक्षा उत्पादन) नियंत्रक ने एम.एस.एन. ब्लड सेंटर हैदराबाद के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं सहित 45 कर्मियों ने रक्तदान किया। इससे पहले, सी.एन.ए. (डी.पी.) ने 2 दिसंबर 2023 को 5 किलोमीटर वॉकथॉन आयोजित करके नौसेना दिवस 2023 समारोह की शुरुआत की, जिसका उद्घाटन 2 दिसंबर 2023 को कॉमोडोर रूपक बरुआ, ए.डी.जी. एस.एस.क्यू.ए.जी. द्वारा किया गया था। 3 दिसंबर 2023 को, यूनिट कर्मियों ने मन फाउंडेशन चिल्ड्रन होम, हैदराबाद में एक दान अभियान चलाया, जो 8-16 वर्ष आयु वर्ग के 43 निवासियों की देखरेख करता है। यूनिट के नौसेना कर्मियों ने बच्चों के साथ भी बातचीत की और उन्हें सशस्त्र बलों में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में बताकर प्रेरित करते हुए भारतीय नौसेना के बारे में व्यापक जानकारी दी।