Skip to main content

फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के साथ रियर अनिल जग्गी, एफ.ओ.जी.एन.ए., प्रो. शुभा तिवारी, वी.सी. महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एम.सी.बी.यू. और जिला प्रशासन, छतरपुर, मध्य प्रदेश के गणमान्य व्यक्तियों ने नए एम.सी.बी.यू. परिसर में 11 दिसंबर, 2023 को एक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। यह पहल भारत सरकार की ग्रीन इंडिया पहल के साथ जुड़ी हुई है और यह भारत के भीतरी इलाकों तक आउटरीच तथा हमारे नागरिकों के बीच समुद्री चेतना को भी बढ़ाती है। कमांडर इन चीफ फ्लीट ने व्याख्यान श्रृंखला के भाग के रूप में 'लीडरशिप स्किल्स: एन इंडियन कॉन्टेक्स्ट' विषय पर एम.सी.बी.यू. के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने पेशेवर ज्ञान, आत्म-विश्वास, अनुशासन और सफल लीडर की कुछ विशेषताओं के रूप में चुनौतीपूर्ण समय से वापस निकलने की क्षमता पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, कमांडर इन चीफ फ्लीट ने भारतीय नौसेना की भूमिका और जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र की समृद्धि की दिशा में समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।