Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के मैटरियल प्रमुख की भा.नौ.पो. एकसिला की यात्रा

भारतीय नौसेना के आत्म-निर्भर प्रयासों के लिए एक और पंख। वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, मैटरियल प्रमुख, भारतीय नौसेना, को भा.नौ.पो. एकसिला की उनकी यात्रा के दौरान गैस टरबाइन प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में स्वदेशीकरण के प्रयासों से अवगत कराया। जी.टी.जी. कंप्रेसर ब्लेड्स के निर्माण के लिए टी.ओ.टी. दस्तावेज भी डॉ. वाई. श्रीनिवास राव डी.एस., डीजी (एन.एस. और एम.) डी.आर.डी.ओ इंडिया द्वारा सी.ओ.एम. को सौंपे गए। यह भारतीय नौसेना को जी.टी.जी. कंप्रेसर ब्लेड के स्वदेशी विनिर्माण के लिए उद्योग भागीदारों को और आदेश देने में सक्षम बनाता है और इस प्रकार आत्म निर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।