भा.नौ.पो. घड़ियाल पर दो सप्ताह के समुद्री अटैचमेंट कार्यक्रम के हिस्से के रूप में पूरे भारत में पांच एन.सी.सी. डी.टी.ई.एस. के 59 एन.सी.सी. कैडेटों ने समुद्र में जीवन की जटिलताओं का अनुभव किया। उनके गहन प्रशिक्षण में नौकायन, अग्निशमन और क्षति नियंत्रण में व्यावहारिक अनुभव, छोटे हथियारों का प्रशिक्षण और नौकायन से संबंधित कई अन्य गतिविधियाँ शामिल थीं। इसके अलावा, कैडेटों ने विशाखापट्टनम में अपने प्रवास के दौरान नौसेना डॉकयार्ड और जहाजों का दौरा किया तथा नौसेना ऑपरेशन के बारे में बहुमूल्य जानकारी हासिल की। इस अनूठे कार्यक्रम ने उन्हें नौसैनिक कार्यों की गतिशील और बहुआयामी दुनिया के बारे में जानकारी दी।