Skip to main content

गुणवत्ता अवधारणाओं पर 37वां राष्ट्रीय सम्मेलन

4 से 7 जनवरी 2024 तक नागपुर में क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया क्यू.सी.एफ.आई. द्वारा आयोजित गुणवत्ता अवधारणाओं एन.सी.क्यू.सी. पर 37वें राष्ट्रीय सम्मेलन में 72 कर्मियों, जिनमें नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापट्टनम की 12 महिलाएं शामिल थीं, की 14 टीमों ने भाग लिया। देश भर के पी.एस.यू. सहित विभिन्न प्रसिद्ध उद्योगों की कुल 2,200 टीमों के बीच 14 एन.डी. (वी.) टीमों में से दो टीमों को सर्वोत्कृष्ट, 11 टीमों को उत्कृष्ट और एक टीम को मेधावी घोषित किया गया। टीमों के प्रदर्शन से भारतीय नौसेना के शिप्स फर्स्ट संकल्प के अनुरूप नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापट्टनम के कर्मियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण मरम्मत तथा जहाजों और पनडुब्बियों के रिफिट कार्यों में निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता रेखांकित होती है।