Skip to main content

भारतीय नौसेना का एक पी.8 विमान सी. ड्रैगन अभ्यास 24 में भाग लेने के लिए गुआम यू.एस.ए. पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक पी.8 विमान 8 जनवरी 2024 को  यू.एस.ए. नौसेना द्वारा आयोजित लंबी दूरी के एम.आर. ए.एस.डब्ल्यू. विमानों के लिए समन्वित बहुपक्षीय ए.एस.डब्ल्यू. अभ्यास के चौथे संस्करण, अभ्यास सी. ड्रैगन 24 में भाग लेने के लिए गुआम यू.एस.ए. पहुंचा। 10 से 22 जनवरी, 2024 तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेने वाले देशों के बीच समन्वित पनडुब्बी-रोधी युद्ध पर जोर दिया जाएगा। उन्नत ए.एस.डब्ल्यू. ड्रिल्स को शामिल करते हुए इन अभ्यासों की मिश्रता और दायरे में पिछले वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है। सी ड्रैगन 24 अभ्यास में भाग लेने वाले विमानों द्वारा सिमुलेटेड और लाइव पानी के नीचे के लक्ष्यों पर नज़र रखने की क्षमता के परीक्षण करने के साथ ही आपसी विशेषज्ञता भी साझा की जाएगी। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के पी.8आई. के साथ-साथ यू.एस.ए. और ऑस्ट्रेलिया के पी.8ए., जे.एम.एस.डी.एफ. के पी.1 और आर.ओ.के.एन. के पी.3सी. शामिल होंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर का तालमेल और समन्वय हासिल करना है, जो उनके साझे मूल्यों और एक खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है।