Skip to main content

भा.नौ.पो. काब्रा कोलंबो, श्रीलंका पहुंचा

भारतीय नौसेना का एफ.ए.सी. भा.नौ.पो. काब्रा कोलंबो 8 जनवरी 2024 को कोलंबो, श्रीलंका पहुंचा। श्रीलंका की नौसेना ने इस जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। पोर्ट कॉल के दौरान कमांडिंग ऑफिसर, भा.नौ.पो. काब्रा ने रियर एडमिरल टी.एस.के. परेरा, कमांडर, पश्चिमी नौसेना क्षेत्र से मुलाकात की। एक प्रस्तुति समारोह में जहाज द्वारा श्रीलंका नौसेना और वायु सेना के लिए आवश्यक पुर्जों और स्टोर्स को सौंपा गया। इस यात्रा से प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण 'सागर' को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग और मैत्री को और मजबूत किया जा सकेगा।