Skip to main content

Home Quick Menu

रियर एडमिरल उपल कुंडू ने सी.ओ.एस. दक्षिणी नौसेना कमान के रूप में पदभार ग्रहण किया

रियर एडमिरल उपल कुंडू ने सी.ओ.एस. दक्षिणी नौसेना कमान के रूप में पदभार ग्रहण किया। आई.एन.ए. के पूर्व छात्र रहे, उन्हें 1 जुलाई 1991 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। फ्लैग ऑफिसर ए.एस.डब्ल्यू. विशेषज्ञ हैं और उन्होंने भा.नौ.पो. त्रिकंड, भा.नौ.पो. कुठार, पूर्ववर्ती भा.नौ.पो. अक्षय और तटवर्ती इकाइयों भा.नौ.पो. तानाजी और भा.नौ.पो. कदंब की कमान संभाली है। उन्होंने पश्चिमी बेड़ा मुख्यालय, पश्चिमी नौसेना कमान और एन.एच.क्यू. में विभिन्न ऑपरेशनल और स्टाफ नियुक्तियों पर सेवा दी है। उन्होंने डी.एस.एस.सी. वेलिंगटन से स्नातक और इंडोनेशिया से ज्वाइंट हायर कमांड कोर्स (एस.ई.एस.के.ओ.-टी.एन.आई.) किया है, वह कमोडोर ब्यूरो ऑफ सेलर्स भी थे। फ्लैग रैंक पर पदोन्नति पर, उन्होंने चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्यभार संभालने से पहले दक्षिणी नौसेना कमान में सी.एस.ओ. (प्रशिक्षण) के कर्तव्यों को ग्रहण किया।