Skip to main content

वेटरन सेलर फोरम (वी.एस.एफ.), विजाग चार्टर की जनरल बॉडी मीटिंग (जी.बी.एम.) पूर्वी नौसेना कमान द्वारा आयोजित की गई थी

पूर्वी नौसेना कमान ने 10 जनवरी 2024 को वेटरन सेलर फोरम वी.एस.एफ., विजाग चार्टर की जनरल बॉडी मीटिंग जी.बी.एम. का आयोजन समुद्रिका सभागार में किया। बैठक की अध्यक्षता रियर एडमिरल एम. मुरली मोहन राजू, सी.एस.ओ. (पी. एंड. ए.) ने की और इस कार्यक्रम में विशाखापट्टनम और उसके आसपास रहने वाले 300 से अधिक नौसेना के पूर्व दिग्गज नाविकों और सहारा महिलाओं ने भाग लिया। पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और शीघ्र समाधान के लिए नए बिंदुओं और सुझावों को एकत्र किया गया। पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित जानकारी को क्षेत्रीय निदेशक, ई.सी.एच.एस. (वी.) और कमांड रेजिमेंटल सिस्टम ऑफिसर सी.आर.एस.ओ. द्वारा पूर्व दिग्गजों को प्रदान की गई। आई.एन.बी.ए. सचिव और एल.ओ.आई.सी. नवपेन, जेड.एस.डब्ल्यू.ओ. (वी.) और अन्य अधिकारियों की प्रस्तुतियों ने पिछले एक वर्ष में संबंधित संगठनों की गतिविधियों और उपलब्धियों को बताया। पूर्व दिग्गजों और सहारा महिलाओं के संबंध में नौसेना और पूर्वी नौसेना कमान की विभिन्न पहलों और भविष्य की योजनाओं के बारे में सभा को सूचित किया गया। नवपेन, आई.एन.बी.ए., ई.सी.एच.एस. (वी.), आई.एन.सी.एस. (वी.), ओ.आई./ सी. पॉलीक्लिनिक ई.सी.एच.एस., एन.पी.एम., एस.बी.आई. और जेड.एस.डब्ल्यू.ओ. के हेल्पडेस्क ने दिग्गजों के सामने आने वाले मुद्दों के लिए उसी समय समाधान प्रदान किया। समारोह का समापन पूर्व सैनिकों और सहारा महिलाओं के साथ वाइस एडमिरल राजेश पेंधरकर, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान और वरिष्ठ नौसेना गणमान्य व्यक्तियों की बातचीत के साथ हुआ।