एल.बी.एस.एन.ए.ए. मसूरी, उत्तराखंड के 2023 बैच के प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों ने शीतकालीन अध्ययन यात्रा भारत दर्शन के हिस्से के रूप में पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया। कमोडोर शांतनु झा., सी.एस.ओ. (ओ.पी.एस.), पूर्वी नौसेना कमान ने अधिकारियों के साथ बातचीत की और भारतीय नौसेना तथा पूर्वी नौसेना कमान के ऑपरेशनल बुनियादी ढांचे के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी दी। दो दिवसीय नौसेना जुड़ाव का उद्देश्य प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों को नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों पर नौसेना के ऑपरेशन का अवलोकन प्रदान करना और उन्हें पूर्वी नौसेना कमान की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से परिचित कराना है। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को पूर्वी नौसेना कमान की भूमिका और वर्तमान तटीय सुरक्षा निर्माण के बारे में एक संवादात्मक प्रस्तुति और जानकारी दी गई। इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने नौसेना डॉकयार्ड विशाखापट्टनम, पनडुब्बी और पूर्वी बेड़ा जहाज सहित विभिन्न नौसेना बुनियादी ढांचे का दौरा किया।