Skip to main content

Home Quick Menu

सेशेल्स पीपल्स डिफेंस फोर्स शिप ज़ोरोस्टर का कोची दौरा

सेशेल्स पीपल्स डिफेंस फोर्स शिप ज़ोरोस्टर ने 13-14 फरवरी 2024 को कोची का दौरा किया। यह जहाज आगामी बहुपक्षीय अभ्यास मिलन24 में भाग लेने के लिए विशाखापत्तनम की यात्रा पर है। यह सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से कोची तक भा.नौ.पो. हरदा के साथ नौकायन करके आया था। ज़ोरोस्टर एक फास्ट अटैक क्राफ्ट है जिसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियरिंग (जीआरएसई) कोलकाता ने निर्मित किया है और यह 2021 में सेशेल्स को भेंट की गई थी। यह जहाज अंतिम बार अप्रैल 2022 में कोची आया था, जब विशाखापत्तनम में मिलन22 में भाग लेने के बाद सेशेल्स के लिए अपनी यात्रा के दौरान यहां ठहरा था।