कैप्टन अमित शर्मा की अगुवाई में 20 कर्मियों की भारतीय नौसेना टीम ने 13 - 16 फ़रवरी 2024 को लेह में चुनौतीपूर्ण 'चादर ट्रेक' का सामना किया। कठिन चादर ट्रेक जमे हुए ज़ांस्कर नदी पर किया गया। अभियान के दौरान, टीम ने ज़ांस्कर घाटी में शून्य से नीचे के तापमान (रात में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने) में डेरा डाला। टीम ने जमी हुई नदी पर ट्रेकिंग की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया।