Skip to main content

Home Quick Menu

सागर कवच 0124 लक्षद्वीप द्वीपसमूह के पास आयोजित

01 से 02 अप्रैल 2024 तक लक्षद्वीप के संघ राज्य क्षेत्र में सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों को शामिल करते हुए एक दो-दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास सागर कवच 01/24 आयोजित किया गया। अभ्यास में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक, समुद्री पुलिस, मत्स्य पालन, सीमा शुल्क और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संपत्तियां संलग्न थीं। समुद्र से उत्पन्न होने वाले असममित खतरे से निपटने में तटीय सुरक्षा तंत्र की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया गया। इस अभ्यास ने तैयारी, प्रतिक्रिया तंत्र, निगरानी क्षमताओं और तटीय सुरक्षा हितधारकों के बीच समन्वय में वृद्धि देखी गई।