पूर्वी नौसेना कमान (ई.एन.सी.) के भा.नौ.पो. वीरबाहु और मटेरियल ऑर्गनाइजेशन विजाग में सेवानिवृत्त होने वाले नौसैनिकों को विदाई देने के लिए आभार समारोह आयोजित किया गया।
यूनिट प्रमुखों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को नौसेना प्रमुख (सी.एन.एस.) की ओर से भारतीय नौसेना क्रेस्ट प्रदान किया और उनके परिवारों के साथ बातचीत की। यह समारोह इन वीर योद्धाओं की राष्ट्र और भारतीय नौसेना के प्रति समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है।