03 और 04 अप्रैल को विशाखापत्तनम में समुद्री युद्ध केंद्र में अमेरिकी नौसेना और भारतीय नौसेना के चिकित्सा दलों के बीच एक विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एस.एम.ई.ई.) आयोजित किया गया। इस संवाद का ध्यान नौसैनिक स्वास्थ्य सेवा, परिचालन चिकित्सा और चिकित्सा तैयारी में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित था, जिसमें युद्ध चिकित्सा देखभाल, वायु चिकित्सा निकासी और समुद्री परिवेश में हताहत प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे।
इस आदान-प्रदान ने आपसी समझ को बढ़ाया और नौसैनिक चिकित्सा तथा एच.ए.डी.आर. प्रयासों में दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ती अंतरसंचालनीयता और सहयोग को पुनः दोहराया।