Skip to main content

Home Quick Menu

आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक - भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण का अनावरण

आई.एन.एच.एम. 2026 का अनावरण वाइस एडमिरल प्रवीण नायर, कंट्रोलर पर्सनल सर्विसेज ने नई दिल्ली में 01 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक - भारतीय नौसेना हाफ मैराथन के बहुप्रतीक्षित दूसरे संस्करण के लिए आधिकारिक मैराथन जर्सी और फिनिशर मेडल का अनावरण किया। अपने संबोधन में सी.पी.एस. ने बताया कि आई.एन.एच.एम. का दूसरा संस्करण शारीरिक कल्याण को बढ़ावा देने और नागरिकों में सौहार्द की भावना को बढ़ाने के लिए नौसेना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय नौसेना के कर्मियों और नागरिकों के बीच स्वस्थ संवाद के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है तथा धावकों को उन पुरुषों और महिलाओं के जीवन और कार्यों की झलक देता है जो राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करते हैं।