आई.एन.एच.एस अस्विनी में 12 मई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 'हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। देखभाल की आर्थिक शक्ति' थीम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। नर्सिंग अधिकारियों ने भारतीय प्रशिक्षित नर्स संघ के मुंबई शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया। ब्रिगेडियर फैंसी जेवियर, प्रिंसिपल मैट्रॉन, आई.एन.एच.एस अस्विनी ने सभी एम.एन.एस अधिकारियों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ दिलाई, जिससे उन्होंने निःस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण की पुष्टि की।