भारतीय नौसेना पोत भा.नौ.पो. किलटन सिंगापुर में चांगी प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित आई.एम.डी.ई.एक्स. एशिया 2025 में भाग लेने के लिए पहुंचा। यह यात्रा भारतीय नौसेना के परिचालन तैनाती का हिस्सा है और भारत एवं सिंगापुर के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी को रेखांकित करती है।
रहने के दौरान, पोत के चालक दल द्विपक्षीय/बहुपक्षीय गतिविधियों में भाग लेंगे, जिसमें सिंगापुर गणराज्य नौसेना और आई.एम.डी.ई.एक्स. एशिया 2025 में भाग लेने वाली अन्य नौसेनाओं के साथ पेशेवर आदान-प्रदान शामिल हैं। ये गतिविधियां नौसेना सहयोग को मजबूत करने, अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने और दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती हैं।
स्कूली बच्चों के लिए निर्देशित दौरों, भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ क्रॉस डेक यात्राओं और रक्षा उद्योगों के लिए विशेष रूप से आयोजित दौरों की योजना बनाई गई है ताकि समुद्री सुरक्षा और भारत की नौसेना विरासत के बारे में अधिक जागरूकता पैदा की जा सके। यह यात्रा भारतीय नौसेना की क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और भारत एवं सिंगापुर के बीच लंबे समय से चली आ रही समुद्री साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करती है।